फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man took away his daughter after divorcing his wife

Bareilly News: पत्नी को तलाक देकर बेटी को छीन ले गया युवक

Sun, 22 Sep 2024 07:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Young man took away his daughter after divorcing his wife
बरेली। बारादरी इलाके में एक युवक पत्नी को तीन तलाक देकर बेटी को छीन ले गया। मासूम को बेचने की धमकी भी दी। एजाज नगर गौटिया निवासी फूल बी ने बताया कि सात साल पहले उसका निकाह तुलसीनगर निवासी अफजाल से हुआ था। दहेज में बाइक आदि की मांग को लेकर पति, ससुर याकूब, सास रूबी, ननद सोनिया, शहनाज और ननदोई चांद लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि अफजाल शराब पीता है और सट्टा खेलता है। दो दिन पहले उसने तीन तलाक देकर उसकी बड़ी बेटी साईना को उठाकर ले गया। धमकी दी कि वह उसको बेचकर अपने शौक पूरे करेगा। वह घर से 2000 रुपये और पाजेब भी ले गया। आरोप है कि इसके दूसरे दिन सास-ससुर और ननद-ननदोई उसके घर आए। उन्हाेंने अपहरण और हत्या की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed