{"_id":"658944324a2d5fe5e203b3c8","slug":"young-man-showing-pistol-photos-goes-viral-in-bareilly-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाथों में तमंचे लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर दिखाई टशनबाजी, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाथों में तमंचे लेकर युवक ने सोशल मीडिया पर दिखाई टशनबाजी, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 25 Dec 2023 02:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Dec 2023 02:35 PM IST
सार
बरेली में एक युवक का फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथों में दो तमंचे थामे दिख रहा है। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवकों के हाथों में तमंचे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक युवक ने दोनों हाथों में तमंचे लेकर फोटो खिंचवाया। यह फोटो फेसबुक पर स्टेट्स लगा दिया। युवक के स्टेट्स का स्क्रीनशाट व्हाट्सएप पर शनिवार को वायरल हो गया। मेवाती सैफ नाम की फेसबुक आईडी पर फोटो में युवक असलहा प्रदर्शन करते दिख रहा है। उसके दोनों हाथों में तमंचे हैं। स्टेट्स में अभद्र शब्दों का प्रयोग भी किया गया था। भाजपा नेता मिंटू सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दी और एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
इज्जतनगर के एक अन्य युवक का पिस्टल से टशन दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया गया, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में पता लगा कि वह तमंचा नहीं लाइटर है। उसने तुरंत ही लाइटर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। ये युवक सिंगर बताया जा रहा है।
विज्ञापन