{"_id":"66679cc50391dd61550e4da7","slug":"young-man-shot-at-dj-for-teasing-protesting-bareilly-news-c-4-bly1015-418125-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीजे पर डांस के दौरान महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर युवक को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीजे पर डांस के दौरान महिलाओं से छेड़खानी, विरोध पर युवक को गोली मारी
विज्ञापन
भमोरा (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान महिलाओं से डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने छेड़खानी कर दी। लड़की पक्ष ने विरोध किया तो बदायूं निवासी एक बराती ने तमंचे से गोली चला दी। इससे एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
रविवार रात गांव निवासी ग्रामीण के यहां लड़की की बरात बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के गांव संजरपुर से आई थी। बरातियों का स्वागत सत्कार और खाना पीना हुआ। रात करीब तीन बजे जयमाला का कार्यक्रम हुआ। दोनों पक्ष की महिलाएं स्टेज पर जाकर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर घर लौट रही थीं।
जयमाला वाली स्टेज के एक ओर डीजे लगा था। यहां बराती डांस कर रहे थे। बरातियों में से कुछ नशे में थे। स्टेज से उतरकर अपने घर की ओर जाने को महिलाएं निकलीं तो डीजे पर डांस कर रहे उझानी के संजरपुर निवासी नरेंद्र ने अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। इसका दुल्हन के तहेरे भाई अशोक ने विरोध किया।
विज्ञापन
नशे की हालत में आरोपी नरेंद्र ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। अशोक ने तमंचे की नाल पकड़ ली तो गुस्साए नरेंद्र ने फायर कर दिया। गोली अशोक के हाथ को चीरती हुई उसकी जांघ में लग गई। फायरिंग के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने नरेंद्र को पकड़ लिया। उसके साथी कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। परिजनों ने नरेंद्र को तमंचे समेत पुलिस को सौंप दिया। अशोक को परिजन भमोरा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
ये हर्ष फायरिंग जैसा मामला था। एक ने फायर किया जो दूसरे युवक के लग गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी