{"_id":"6a4ab5b2f4f6a6b16406af32","slug":"young-man-on-bike-killed-after-being-run-over-by-truck-on-highway-bareilly-news-c-4-bly1009-918905-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर \nबाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विपिन भारद्वाज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरतरा निवासी विपिन भारद्वाज (32) की रविवार सुबह मीरानपुर कटरा क्षेत्र में हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने ट्रक से कुचलकर मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, वह फरीदपुर की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। एक जुलाई को साले रामजी भारद्वाज की शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी पारुल, बेटे सार्थक और विनायक के साथ ससुराल जलालाबाद के रमतला गए थे। रविवार सुबह वह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बरेली की ओर से आए ट्रक की टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
व्यापारियों ने कार से पीछा कर हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास ट्रक को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने विपिन के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शव गांव पहुंचा तो हर आंख हुई नम
फतेहगंज पश्चिमी। अतुल भारद्वाज ने बताया कि उनके भाई विपिन सरल स्वभाव के थे। गांव के लोगों को उनसे लगाव था। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार शाम शव घर पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गईं। मासूम बेटे समर्थ व विनायक की परवरिश का संकट खड़ा हो गया है। पत्नी पारुल बेहाल हैं। संवाद