फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man murdered over dispute over heating fire

Bareilly News: आग तापने के विवाद में युवक की कर दी गई हत्या

Wed, 15 Jan 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered over dispute over heating fire
बहेड़ी। पकड़े गए हत्यारे
बहेड़ी। पुलिस ने अकबराबाद के युवक के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अलाव को लेकर उसकी हत्या की थी। हत्या में प्रयोग किए गए चाकू व डंडे को हथियारों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर मेडिकल कराने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अकबराबाद गांव के सोनू पुत्र धर्मपाल का शव मितापुर गांव की नहर में मिला था। इस मामले में सोनू के पिता धर्मपाल ने गांव के ही विशाल, ज़ीशान और नासिर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पिता का कहना है कि उसके पुत्र सोनू की आग तापने को लेकर लड़ाई हो गई थी। इसके बाद तीनों ने उसके पुत्र की हत्या कर शव मितीडांडी की नहर में फेंक दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि नासिर के घर के सामने सोनू ने अलाव लगाया था। इसी को लेकर उनमें कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद सोनू नासिर के घर जाकर गालियां देकर आया था। यह बात नासिर को नागवार लगी और उसने जीशान और विशाल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

विशाल ने बहाने से बुलाया फिर उसको जमकर शराब पिलाई। उसके बाद तीनों ने ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और लाश नहर में फेंक दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed