फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man misdeeds mother in front of son in Bareilly

Bareilly News: बेटे के सामने युवक ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध पर पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sun, 31 Mar 2024 08:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 31 Mar 2024 08:51 PM IST
सार

भुता क्षेत्र में शुक्रवार रात आसिब नाम के युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसके बेटे को पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Young man misdeeds mother in front of son in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना क्षेत्र के एक गांव में आसिब नाम के युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके बेटे की पिटाई की। शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान उसके दो साथी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला दो समुदाय का होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी आसिब ने एक साल पहले उसका मकान बनाया था। इसके बाद से ही वह बुरी नजर रखता। शुक्रवार रात करीब 12 बजे आरोपी आसिब अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म किया। जागने पर बेटे ने जब विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई की। शोर मचाने पर ग्रामीण दरवाजे के बाहर इकठ्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी आसिब को पकड़ लिया। उसके दो साथी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


गांव पहुंची डायल 112 पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान के समर्थन में गाना बजाने के आरोप में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष सतीश का कहना है कि मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। गांव में तनाव को देखते हुए लगातार गश्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed