{"_id":"6a61294099fc6b41ae0277df","slug":"young-man-hangs-himself-due-to-debt-pressure-bareilly-news-c-4-1-bly1057-930941-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कर्ज के दबाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कर्ज के दबाव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 23 Jul 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्योलड़िया। गांव अभयपुर मुल्लापुर निवासी अमित कुमार (28) ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। आरोप है कि गांव गुलड़िया धीमर निवासी हरिकेश मिश्रा ने उधार दिए 18,000 रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाया। प्रताड़ित करते हुए तमंचा सप्लाई करने का आरोप भी लगाया। अमित इससे आहत थे। पिता की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने हरिकेश को नामजद किया है।
पत्नी साक्षी ने बताया कि पति अमित रुद्रपुर में नौकरी करते थे और शराब पीने के आदी थे। दंपती का एक वर्षीय बेटा अविनाश कुमार है। किसी काम के लिए अमित ने छह माह पहले हरिकेश से 18,000 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि हरिकेश तीन गुना अधिक रुपये लौटाने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हुई थी। उसमें हरिकेश ने अमित पर तमंचा सप्लाई करने का आरोप भी लगाया था। 20 जुलाई को अमित घर लौटे तो हरिकेश ने रुपये नहीं लौटाने पर अपमानित किया। पुलिस से उठवाकर रुपये वसूलने की धमकी भी दी थी।
हरिकेश ने खिलाफ थाने में शिकायती पत्र भी दिया था। इससे अमित घबरा गए थे। दंपती सफाई देने के लिए मंगलवार को थाने जा रहा था। आरोप है कि हरिकेश ने दोनों को क्योलड़िया डैम पर रोक लिया। थाने नहीं जाने दिया और प्रताड़ित किया। तब से अमित गुमसुम और अवसाद में रहने लगे थे।
विज्ञापन
अमित बुधवार सुबह छह बजे पत्नी साक्षी से खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। साक्षी के मुताबिक, बाद में उनकी कॉल आई। कहा, मैं ट्यूबवेल पर हूं। मैं न जेल जा पाऊंगा, न ही तीन गुना रकम लौटा पाऊंगा। इसलिए आत्महत्या करने जा रहा हूं। कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने उनका शव ट्यूबवेल पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
प्रेमपाल ने बताया कि इकलौते बेटे अमित पर तमंचा सप्लाई करने का आरोप निराधार है। हरिकेश के रुपये 14 अगस्त तक लौटाने का वादा किया था, लेकिन वह नहीं माना। वह लगातार वसूली का दबाव बना रहा था। बेटे की मौत से मां उर्मिला देवी बेसुध हो गई हैं। पिता प्रेमपाल की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हरिकेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक ही गांव के लोग हैं। रुपये के लेन-देन का विवाद है। तहरीर के आधार पर आरोपी को नामजद किया गया है। मौत की वजह सूदखोरी है या नहीं, यह जांच के बाद ही कहा जा सकता है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी