{"_id":"66ef74600c7c36aa3509ce28","slug":"young-man-going-to-buy-pan-masala-beaten-to-death-bareilly-news-c-4-bly1015-486718-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पान मसाला लेने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पान मसाला लेने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाने के चनेहटी गांव में शनिवार रात पान मसाला खरीदने जा रहे ई-रिक्शा चालक की लाठी9डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।
प्रकाश कॉलोनी निवासी नरेश यादव (30) शनिवार रात नौ बजे खाना खाकर घर से टहलने निकले थे। वह घर के पास की एक दुकान पर पान मसाला लेने जा रहे थे। मंदिर के सामने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार वाल्मीकि व हरियाणा के अंबाला से आए राजकुमार की मौसी के बेटे मोनू शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। इन लोगों ने नरेश को देखकर उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर दोनों ने नरेश को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह चिल्लाता हुआ जमीन पर गिर गया। मोनू उसके सीने पर बैठकर पीटने लगा। कुछ देर छटपटाने के बाद नरेश बेहोश हो गया। किसी ने यूपी 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला ली। पुलिस नरेश को जिला अस्पताल ले गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बारे में जानकारी होने पर नरेश के परिजन रात में जिला अस्पताल पहुंचे और बिलखने लगे। बताया कि नरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालते थे। परिवार में पत्नी तथा तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।