{"_id":"6a19ef038b3d3642a50d4421","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-friend-accused-of-murder-bareilly-news-c-4-1-bly1057-894890-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप
Sat, 30 May 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 30 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। कर्बला के सामने ट्रैक पर युवक का शव मिलने के मामले में उसके दोस्त के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। 24 मई की रात 1:00 बजे शव मिला था। तीन दिन तक शिनाख्त न होने पर युवक को दफना दिया गया। बाद में परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने तहरीर दी।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि 24 मई की रात 1:00 बजे रेलवे लाइनमैन ने शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक की पहचान नहीं होने पर तीन दिन बाद शव दफना दिया गया। शुक्रवार को मोहल्ला फर्रुखपुर निवासी मुन्नी ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर बेटे तारीक की शिनाख्त की। मुन्नी ने आरोप लगाया कि उसके दोस्त ने तारीक को घर से ले जाकर हत्या की है। पुलिस ने दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस हत्या के मामले से इन्कार कर रही है।
तारीक की मां मुन्नी ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने दोस्त पर तारीक को घर से ले जाकर लापता करने का आरोप लगाया था। मुन्नी ने बताया कि दोस्त से बेटे के बारे में पूछा तो उसने टालमटोल की। बृहस्पतिवार को कहा कि जिंदा होगा तो लौटेगा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना दी थी।