फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man dies in mysterious circumstances

Bareilly News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 03 Sep 2024 06:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Young man dies in mysterious circumstances
परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी। कस्बा निवासी युवक सोमवार रात कस्बे के मेन चौराहे पर बेसुध मिला। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार करा दिया है।
कस्बे के नई कॉलोनी निवासी भूरे गुप्ता (30) रविवार रात मेन चौराहे पर गंभीर हालत में पड़े दिखाई दिए तो उनके परिजनों को लोगों ने सूचना दी। परिजनों ने उन्हें नगर के निजी डॉक्टरों को दिखाया तो सभी ने उन्हें बरेली अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जब परिजन फरीदपुर सीएचसी ले गए तो डॉक्टरों ने भूरे को मृत घोषित कर दिया। घरवालों कहना था कि वह बीमार थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जहरीली शराब ले रहा लोगों की जानें
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कस्बे की गिहार बस्ती में कच्ची जहरीली शराब का दशकों से अवैध कारोबार होता है, जिसको पीकर लोग बीमार हो रहे हैं, जिस पर रोक नहीं लग रही है। इस वजह से आए दिन लोगों की जान जा रही हैं। उत्तमगंज पूर्वी के 50 वर्षीय निवासी रघुवीर की भी रविवार को मौत हो गई थी। उनका कई महीनों से उपचार चल रहा था। उनके बेटे कन्हई ने बताया कि शराब पीने से वह बीमार हो गए थे। कई महीनों से इलाज चल रहा था। इधर, सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed