फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young man beaten up at home after buying a phone for his girlfriend; commits suicide by consuming poison

Bareilly News: प्रेमिका को दिलाया फोन तो घर में घुसकर पीटा, युवक ने जहर खाकर जान दी

Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up at home after buying a phone for his girlfriend; commits suicide by consuming poison
बिथरी चैनपुर (बरेली)। प्रेमिका के परिजनों ने फोन दिलाने पर प्रेमी की उसके घर में घुसकर पिटाई कर दी। अवसाद में आए प्रेमी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। युवक के पिता ने बिथरी चैनपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहनपुर उर्फ रामनगर निवासी गंगादेव शर्मा ने बताया कि वह कारपेंटर हैं। उनका 21 साल का बेटा आदित्य शर्मा भी साथ में यही काम करता था। पहले वह परिवार सहित जगतपुर में किराये पर रहते थे। वहां रहने वाली एक युवती से उनके बेटे आदित्य की बचपन से दोस्ती थी। 23 जून को आदित्य उसी युवती के साथ नया मोबाइल फोन खरीदने बटलर प्लाजा मार्केट गया था। मोबाइल फोन खरीदकर आदित्य उस युवती के साथ अपनी नानी के घर चला गया।
विज्ञापन

इस वजह से दोनों को आने में देरी हो गई तो युवती के पिता प्रमोद भारद्वाज, भाई अंकुर भारद्वाज, चचेरा भाई आदित्य भारद्वाज और मां बीना उनके घर आ धमके। वे अपनी बेटी के बारे में पूछने लगे। तब उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की और उसे नानी के घर से तुरंत आने के लिए कहा। उनका बेटा थोड़ी देर में उस युवती के साथ आ गया। उन्होंने उस युवती के परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद युवती के घरवाले उनके बेटे से मारपीट व अभद्रता करने लगे। उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की। तर्क दिया कि इससे पहले भी उनके बेटे ने एक मोबाइल फोन खरीदा था तो युवती व उसकी मां बीना भारद्वाज दोनों साथ गई थीं, पर आरोपी नहीं माने और उनके बेटे को जमकर पीटा। आसपास के लोग आ गए तो ये लोग आदित्य को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
पिता के मुताबिक, घटना से आहत आदित्य 24 जून को घर से निकल गया। वह लोग उसे खोजते रहे। शाम को आदित्य ने कॉल की। कहा कि मम्मी-पापा मैंने सल्फास खा ली है। मैं घर आ गया हूं। आखिरी बार मेरा चेहरा देख लो। वह और उनकी पत्नी तुरंत घर पहुंचे। वहां आदित्य उल्टियां कर रहा था। वह लोग उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची बिथरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम कराया।

तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed