{"_id":"60cb2b26b496945479483778","slug":"young-man-badly-beaten-by-mob-with-sticks-and-slippers-due-to-molesting-of-a-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: नर्स से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ गया भारी, सरेराह डंडे और चप्पल से की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: नर्स से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ गया भारी, सरेराह डंडे और चप्पल से की जमकर पिटाई
Thu, 17 Jun 2021 04:34 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 17 Jun 2021 04:34 PM IST
सार
पहले नर्स ने सोचा कि इसका मानसिक संतुलन खराब है। मगर उसने दोबारा यह हरकत की तब लोगों की मदद से उसने मनचले को पकड़ लिया। डंडे और चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
बरेली में एक नर्स से छेड़छाड़ करना युवक को भारी पड़ गया। नर्स ने भीड़ के सामने युवक को पीटा। बारादरी थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास रोड पर एक युवक ने नर्स का राह चलते हाथ पकड़ लिया और अपने साथ चलने को कहा।
विज्ञापन
पहले नर्स ने सोचा कि इसका मानसिक संतुलन खराब है। मगर उसने दोबारा यह हरकत की तब लोगों की मदद से उसने मनचले को पकड़ लिया। डंडे और चप्पल से उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान मनचला पैर छूकर माफी भी मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन