{"_id":"3b192d1dc706a4cfe3264cf0cdb3ae29","slug":"you-would-contest-the-elections-alone-in-up-sanjay-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप यूपी में अकेले लड़ेगी चुनाव- संजय सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप यूपी में अकेले लड़ेगी चुनाव- संजय सिंह
बरेली
Updated Thu, 24 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि जल्द ही इसका विधिवत ऐलान कर दिया जाएगा।
पीलीभीत बाईपास स्थित एक बारातघर में बुधवार को आयोजित रुहेलखंड प्रांत के सम्मेलन में संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल मार्च में लखनऊ में पार्टी की रैली करेंगे। उसमें प्रदेश से दो लाख कार्यकर्ता के पहुंचने का लक्ष्य रखा है। अगर एक लाख कार्यकर्ता भी पहुंच जाएंगे तो उसी दिन यूपी में चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। यह भी कहा कि लड़ने से पीछे नहीं हैं लेकिन समय रहते खुद को संगठनात्मक रूप से मजबूत भी कर लो ताकि विरोधी ताकतों को परास्त करते देर नहीं लगे। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार दिल्ली में भाजपा की हार से बौखलाई हुई है और मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को कम करने की साजिश में तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। संजय सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। सम्मेलन में रुहेलखंड प्रांत के संयोजक दिलीप नगीना, प्रांतीय सचिव शरद मिश्र, प्रांतीय सदस्य डॉ. हरीश गंगवार, कौशलेंद्र सिंह, दानिश खान, संदीप सक्सेना, अमरजीत कौर, जिला संयोजक अभय गंगवार, जिला सचिव अरविंद अग्रवाल, आरपी सिंह, वीआर वर्मा, अनीता सिंह, छत्रपाल, मोहम्मद रजा, वाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।