फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   You can complain about adulteration in food items through the app

Bareilly News: एप पर कर सकेंगे खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत

Fri, 30 May 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
You can complain about adulteration in food items through the app
बरेली। खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत अब एप से भी की जा सकती है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने इसके लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लांच किया है। एप के प्रयोग के लिए लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि अब एफएसएसएआई खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के अभियान में आम आदमी को जोड़ रहा है। इसके लिए फूड सेफ्टी कनेक्ट एप लांच किया गया है।
विज्ञापन

इसे लोग अपने मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित व्यापारी का नाम, पता, लाइसेंस व मोबाइल नंबर एवं ईमेल आइडी दर्ज कर शिकायत कर सकते हैं। ये शिकायत सीधे एफएसएसएआई मुख्यालय और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कंट्रोलर के पास पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हैं 458 होटल और रेस्टोरेंट

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों के 23 हजार प्रतिष्ठानों के पंजीयन एवं लाइसेंस जारी हैं। इनमें 458 होटल और रेस्टोरेंट हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को उचित गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए समय-समय पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर संदिग्ध प्रतीत होने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए जाते हैं। नमूने फेल होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed