फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   yogi and amit shah in bareilly today, pm modi will address virtually

बरेलीः पीएम मोदी की वर्चुअल रैली, सीएम योगी का रोड शो, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा

Fri, 11 Feb 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
yogi and amit shah in bareilly today, pm modi will address virtually
बरेली। भाजपा शुक्रवार को बरेली में पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे से वर्चुअल रैली करेंगे तो शाम पांच से सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज से सिविल लाइंस में पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह बरेली में होंगे। वह दोपहर 12 बजे भोजीपुरा फिर आंवला में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का 11 फरवरी को बरेली में रैली करने का कार्यक्रम बताया जा रहा था लेकिन बारिश होने के कारण रैली रद्द हो गई। पीएम अब शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से करीब डेढ़ बजे तक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी के लिए यूपी चुनाव प्रभारी सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों के साथ बुधवार को बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11.30 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से भोजीपुरा जाएंगे। करीब 12 बजे वह नैनीताल रोड टोल प्लाजा के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। शाह यहां से आंवला रवाना होंगे और वहां सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में 1:50 बजे रैली को संबोधित करेंगे। यहीं से पौने तीन बजे वह शाहजहांपुर में रैली को संबोधित करने रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे से सात बजे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिलक इंटर कॉलेज से सिविल लाइंस पार्टी कार्यालय तक रोड शो करेंगे। महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा ने बताया कि रोड शो का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। हालांकि रूट फाइनल करना बाकी है। बता दें कि नौ फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहेड़ी और नवाबगंज में रैली होनी थी लेकिन बारिश के कारण दोनों रैली रद्द हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने बहेड़ी में वर्चुअल रैली की थी।

yogi and amit shah in bareilly today, pm modi will address virtually

yogi and amit shah in bareilly today, pm modi will address virtually

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi releases a report at the  'Move Global Mobility Summit', organized by NITI Aayog, in New Delhi, Friday, September 7, 2018. (PTI Photo/Kamal Singh) (PTI9_7_2018_000045B)

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi releases a report at the 'Move Global Mobility Summit', organized by NITI Aayog, in New Delhi, Friday, September 7, 2018. (PTI Photo/Kamal Singh) (PTI9_7_2018_000045B)- फोटो : PTI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed