फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yet, the thirst for development remains unquenched.

Bareilly News: मतदान बहिष्कार के बाद वादों की बारिश, फिर भी नहीं बुझी विकास की प्यास

Sat, 26 Sep 2026 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Yet, the thirst for development remains unquenched.
बरेली। चुनाव आते हैं तो गांवों में सड़कें और पुल बनवाने के वादे होते हैं। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण मतदान के लिए तैयार हो जाते हैं, पर चुनाव बाद स्थिति जस की तस रहती है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान बहिष्कार करने वाले कई गांवों में आज भी मांगें अधूरी हैं। कहीं मरीजों को चारपाई से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है तो कहीं नदी पार करने के लिए रेलवे पुल पर जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन



ढकौरा में पुल का इंतजार, रेलवे पुल से पार करते हैं नदी
बिशारतगंज। ढकौरा गांव के पास अरिल नदी पर पुल की मांग ग्रामीण दो दशक पहले से कर रहे हैं। पानी कम होने पर ग्रामीण वैकल्पिक रास्ता बना लेते हैं, लेकिन नदी में पानी बढ़ने पर उन्हें रेलवे पुल का सहारा लेना पड़ता है। मतदान बहिष्कार का बैनर लगाया था। बाद में वादों पर वोट तो डाल दिया, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि रेलवे पुल से आवागमन के दौरान कई हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान भी गई है। एक दशक पहले रेलवे पुल पार करते समय पांच महिलाएं चपेट में आ गई थीं। तब जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे थे। दावे जुबानी ही रहे, धरातल पर नहीं दिखे। ढकौरा से गुजर रही रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास की भी मांग है, क्योंकि दूसरी ओर खेत पर जाने के लिए लाइन पार करनी पड़ती है। ग्राम प्रशासक नीरज समेत सूरजपाल, बंटी, सेवाराम, नन्हे राम, मेवाराम, भागीरथ का कहना है कि पुल और अंडरपास से ही दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनपुर में एक दशक से सड़क का इंतजार
नैनपुर के राजवीर लोधी, परमेंद्र, गणेश पाल, राजबहादुर और गंगा सिंह समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि एक दशक से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान के बहिष्कार का एलान किया था। ग्रामीणों के अनुसार, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और सड़क बनवाने का वादा किया, पर वह आज तक पूरा नहीं हो सका।

खमरिया सानी में मतदान के बहिष्कार का लगा था बैनर
मीरगंज। पक्की सड़क की मांग को लेकर खमरिया सानी के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान और पूर्व प्रधान समेत अन्य लोगों ने सड़क नहीं बनने की वजह से मतदान से दूरी बनाई थी। चुनाव में प्रशासन की ओर से सड़क बनवाने का आश्वासन मिला, पर चुनाव बीतने के बाद कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीण काशीनाथ, सुनील, कुलदीप का कहना है कि पक्की सड़क न होने से आवागमन प्रभावित है। बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। सवाल है कि अगर चुनाव के दौरान वादा किया था तो उसे पूरा कौन कराएगा। संवाद

मेड़ से गुजरती है 1500 की आबादी
खमरिया आजमपुर की गौटिया के ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ हजार आबादी के लिए पक्का रास्ता नहीं है। आवागमन के लिए मेड़ों का सहारा लेना पड़ता है। रास्ता न होने का असर सिर्फ आवागमन पर नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी पड़ रहा है। मरीजों को ले जाने के लिए एंबुलेंस के पहुंचने में परेशानी होती है। एक किलोमीटर तक चारपाई पर लेकर जाना पड़ता है।

तीन वोट पड़े, फिर भी जरपा मोहनपुर में सड़क नहीं
नवाबगंज। लोकसभा चुनाव में जरपा मोहनपुर, पहेना-पेहनिया और आसपास के गांवों में सड़क और पुल की मांग को लेकर मतदान बहिष्कार हुआ था। ग्राम प्रशासक राजेंद्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ तीन वोट पड़े थे। पंचायत पहेना-पेहनिया में सात तो ग्राम पंचायत माधोपुर के मजरा विक्रमपुर में 18 वोट पड़े थे। ये वोट भी आश्वासन पर दिए गए, पर वह धरातल पर नहीं उतर सका। संवाद
375 वोट वाले मोहम्मदपुर ठाकुरान में अब भी बूथ नहीं
भोजीपुरा। मतदान केंद्र की मांग को लेकर मोहम्मदपुर ठाकुरान में मतदान का बहिष्कार हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार, यह गांव ग्राम पंचायत रहपुरा करीम बख्श का मजरा है। यहां 375 मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव में गांव में मतदान केंद्र नहीं बनाए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक गांव में मतदान केंद्र नहीं बनाया गया है। बीते चुनाव में यहां करीब 55 फीसदी मतदान हुआ था। संवाद


यहां हुआ था मतदान का बहिष्कार
गांव/क्षेत्र चुनाव मांग
ढकौरा बिथरी 2024 लोकसभा पुल, अंडरपास
जरपा मोहनपुर, प्रह्लादपुर 2024 लोकसभा पुल
धनुआ भोजीपुरा 2022 विधानसभा सड़क
रहमतनगर गौटिया 2024 लोकसभा सड़क
नियाजनगर गौटिया 2024 लोकसभा मतदान केंद्र
नौगांव घाटमपुर 2024 लोकसभा सड़क
रामपुरा खुर्द आंवला 2024 लोकसभा नहर, जलनिकासी
जगतपुर आंवला 2024 लोकसभा विकास कार्य
ढकिया आंवला 2022 विधानसभा सड़क
जरपा मोहनपुर 2024 लोकसभा सड़क
पहेना-पहेनिया 2024 लोकसभा विकास, सड़क
मधौपुर मजरा विक्रमपुर 2024 लोकसभा सड़क
(नोट : पिछले चुनावों में हुए दावे और वर्तमान स्थित निवासियों के अनुसार)
------
पूर्व में जहां मतदान के बहिष्कार की नौबत आई थी, वहां की स्थिति दिखवाकर जरूरत के मुताबिक विकास कार्य कराए जाएंगे। अगर किसी भी गांव या कस्बे में सड़क, पुल आदि विकास कार्यों की जरूरत है तो ग्रामीण आकर मुझसे मिल सकते हैं। जांच करवाकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed