{"_id":"5c35c2f9bdec2256994e056c","slug":"yatish-makes-a-world-record-contineous-speech-for-91-hour-s","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के यतीश ने बनाया विश्व कीर्तिमान, दिया सबसे लंबा भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के यतीश ने बनाया विश्व कीर्तिमान, दिया सबसे लंबा भाषण
Wed, 09 Jan 2019 03:16 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 09 Jan 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
यतीश
- फोटो : अमर उजाला
लगातार भाषण देने का विश्व रिकॉर्ड अभी तक नेपाल के नाम था। लेकिन 90 घंटे के उस रिकॉर्ड को आज भारत के यतीश शुक्ल ने तोड़ दिया। यतीश ने सवेरे 10 बजकर 40 मिनट पर अपने भाषण के 91 घंटे पार किये। इस तरह सबसे लंबा भाषण देने का रिकॉर्ड अब भारत के नाम हो चुका है।
विज्ञापन
जैसे ही यतीश ने नेपाल का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया आयोजन स्थल के बाहर ही नहीं शहर में कई जगह जश्न शुरू हो गया। धूम-धड़ाका और बधाइयों का सिलसिला चल पड़ा। जानकारी मिली है कि यतीश अपने भाषण को 100 घंटे से भी आगे ले जाकर नया विश्व कीर्तिमान रचेंगे। वैसे तो यतीश का नाम गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो ही चुका है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा देर तक भाषण देने का रिकॉर्ड नेपाल के केसी अनंता के नाम था। अनंता ने 90 घंटे 2 मिनट तक भाषण देकर यह रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के यतीश कुमार शुक्ल ने भारत को गौरव दिलाया है।
विज्ञापन