{"_id":"673d13331ced7ff634016cd4","slug":"written-statement-taken-from-the-accused-doctor-bareilly-news-c-4-bly1015-524649-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरोपी डॉक्टर का लिया लिखित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरोपी डॉक्टर का लिया लिखित बयान
विज्ञापन
बरेली। दीपमाला अस्पताल के डॉॅ. सोमेश मेहरोत्रा के 15 नवंबर को वायरल वीडियो की जांच जारी है। टीम ने मंगलवार को आरोपी डॉक्टर का लिखित बयान लिया। अब पीड़ित पक्ष का बयान लिए जाने की तैयारी है। फोन कॉल पर बयान दर्ज करें या नहीं, इसके लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। जांच अधिकारियों के मुताबिक रविवार को डॉक्टर ने मौखिक ही अपनी बात रखी थी। मंगलवार को उन्होंने कार्यालय में लिखित बयान दिया।
पांच दिन पूर्व दीपमाला अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें डॉ. सोमेश मेहरोत्रा ने आयुष्मान योजना को धोखा बताते हुए लकवाग्रस्त महिला मरीज को अस्पताल से निकाल दिया था। सरकारी अस्पताल में चूरन-चटनी से इलाज होने की बात कही थी। दीपमाला अस्पताल से निकाले जाने के बाद परिजन लकवाग्रस्त महिला मरीज विजयलक्ष्मी को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। मरीज के बेटे गोविंद मोहन का आरोप है कि अस्पताल से निकालने पर मां की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। जांच टीम शुरुआत में वायरल वीडियो संबंधी पूछताछ कर रही थी। मौत के बाद अब जांच की दिशा बदल गई है। अमर उजाला ब्यूरो
--
सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डॉक्टर के बयान दर्ज हो गए हैं। पीड़ित पक्ष से फोन कॉल पर बात हुई थी, लिखित बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट जल्द सौंप दी जाएगी। - डॉ. राकेश, एसीएमओ