फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Would widen the satellite intersection, get rid of jams

चौड़ा होगा सेटेलाइट चौराहा, जाम से मिलेगा छुटकारा

Tue, 14 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 14 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए सेटेलाइट चौराहे को और चौड़ा किया जाएगा। इसका जिम्मा बीडीए को सौंपा गया है। कमिश्नर की अध्यक्षता में अवस्थापना निधि के कामों की बैठक में बीडीए की ओर से 13.33 करोड़ रुपयों से काम कराने के प्रस्ताव रखे, जिन्हें अंतिम रूप प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कमिश्नरी में आयोजित बैठक में कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने कहा कि विकास और निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरे हों और गुणवत्ता ठीक से हो। समय से काम होने पर लागत नहीं बढ़ती है, जितनी जल्दी विकास कार्य होंगे उनका लाभ समय से जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

ये होंगे प्रमुख काम
1- सेटेलाइट चौराहे का चौड़ीकरण
सैटेलाइट तिराहा इस तरह चौड़ा एवं विकसित होगा कि शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहन बाईं तरफ  से सीधे शहर की ओर निकलते रहें।  इस रोड पर लाल बत्ती से रुकावट न हो। पीलीभीत रोड से आने वाले वाहन बायीं तरफ  से शाहजहांपुर रोड पर बराबर जा सकें।  शहर की ओर से पीलीभीत रोड पर जाने वाले वाहन भी बायीं साइड से बराबर चलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-केसरपुर रोड का चौड़ीकरण
- नकटिया नदी से रामगंगा नगर योजना की सीमा तक केसरपुर रोड का का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण। 
 3- झुमका चौराहा
-बरेली नगर की पहचान झुमका चौराहे का निर्माण और सौंदर्यीकरण।
4- अन्य विकास कार्यों में
 - जिला अस्पताल में रैन बसेरा।  ग्राम बिचपुरी एवं पहाड़गंज तक 24 मीटर लंबा संपर्क मार्ग। दीन दयाल पुरम् योजना में रेन वाटर हार्वेंस्ंिटग। गांधी उद्यान में राष्ट्रीय ध्वज परिसर की बाउंड्री वाल एवं गेट निर्माण।  ग्राम चंदनपुर बिचपुरी में केसरपुर रोड के निकट झील का विकास। करगैना एवं लोहिया विहार आवासीय योजना में पार्कों का सौंदर्यीकरण एवं रेन वाटर हार्वेस्ंिटग। लाजपतनगर एवं त्रिवेणी कालोनी की सड़कों का सुदृढ़ीकरण, वार्ड 46 में सीसी इंटरलाकिंग,  आजमनगर, सरायखाम, बाग बृगटान में सड़कों का सुदृढ़ीकरण, ताड़ीखाना रोड से श्यामगंज चौकी के सामने तक सड़क मरम्मत।  मोहल्ला सुर्खा में सड़क मरम्मत। मीरा की पैठ चौराहे से गल्ला मंडी एवं सब्जी मंडी जाने वाली सड़क की मरम्मत।  विकास भवन में आगंतुकों के लिये जन सुविधा केंद्र। स्पोर्ट्स स्टेडियम में टेनिस कोर्ट तक एप्रोच रोड । 


ये रहे मौजूद 
जिलाधिकारी गौरव दयाल, बीडीए उपाध्यक्ष शशांक विक्रम, सचिव गरिमा यादव, नगर आयुक्त शीलधर यादव, चीफ  इंजीनियर अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता पीडब्लूडी प्रदीप गर्ग आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed