फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Work started on eight projects to prevent floods

Bareilly News: बाढ़ से बचाने के लिए आठ परियोजनाओं पर काम शुरू

Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Work started on eight projects to prevent floods
बरेली। बरसात में रामगंगा के रौद्र रूप से किनारे बसे गांवों में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। रामगंगा किनारे बसे आठ गांवों के पास 16 करोड़ रुपये की लागत से आठ परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में रामगंगा 75 किलोमीटर की दूरी तय करती है। किनारे बसे कई गांव हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाते है। सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड ने इसको ध्यान में रखते हुए आठ गांवों को चिह्नित किया है। सहायक अभियंता अमित किशोर ने बताया कि आंवला तहसील क्षेत्र में भगवानपुर-रुकुमपुर तटबंध के पास दो करोड़, फरीदपुर तहसील क्षेत्र में सैदपुर के पास दो करोड़ रुपये, गोविंदपुर में एक करोड़, इनौनिया में एक करोड़ रुपये से सुरक्षात्मक काम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बहेड़ी तहसील क्षेत्र के कंचनपुर में दो करोड़, मीरगंज तहसील क्षेत्र में शाही गांव के पास 90 लाख, करनपुर के पास 3.5 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। सदर तहसील क्षेत्र में गुजराही गांव के पास चार करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इन जगहों पर काम शुरू करा दिया गया है। संबंधित को जल्द गुणवत्तापूर्वक काम कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed