फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women showed wounds, Kanwariyas told vandalism

Bareilly News: महिलाओं ने दिखाए घाव, कांवड़ियों ने बताई बर्बरता

Mon, 31 Jul 2023 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Women showed wounds, Kanwariyas told vandalism
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज करके लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान महिलाओं को भी निशाना बनाया गया। घायल महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें घर में घुसकर पीटा गया।
विज्ञापन

चक महमूद में लाठीचार्ज के बाद गलियों में महिलाओं के समूह भी मौजूद थे। यहां घरों में भी चीख-पुकार मच रही थी। गीता श्रीवास्तव ने अपने शरीर पर लगी चोटें दिखाते हुए बताया कि वह घर पर थीं। घर में घुसकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें और उनके पति वेदप्रकाश को पीटा। बगल के घर में रागिनी और उनकी मां सरस्वती शर्मा भी निकलकर आईं। इन लोगों ने पीठ और हाथ पर लगी चोटें दिखाईं। बताया कि एक महिला का हाथ भी टूट गया है। वह लोग दरवाजे पर खड़ी थीं। उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया। उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं था। एक युवक ने बताया कि वह बच्चे की दवा लेने जा रहा था। उनकी भी पिटाई की गई। एक कांवड़िये ने कहा कि उनका कसूर सिर्फ इतना है कि वे यात्रा में शामिल थे। पुलिस ने यह भी नहीं देखा कि किसे मार रहे हैं। कई सारे कांवड़ियों को चोटें आई हैं। वे डर की वजह से अपना दर्द बताने आगे नहीं आ रहे।
विज्ञापन


सरकार विरोधी नारे लगाकर सड़क पर दिया धरना
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की अनुमति न मिलने पर गुस्साए लोगों ने महिलाओं के साथ सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर धरना देकर सरकार विरोधी नारे लगाए। शासन प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। कहा कि वह लोग कोई अपराध नहीं कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा निकालकर वह अपने आराध्य भोले शंकर की पूजा नहीं करने जा रहे हैं। उनसे उनका अधिकार छीना जा रहा है। जत्थेदार भी इन लोगों के साथ मौजूद थे। यहां जाम की स्थिति बनी तो करीब आधा घंटा बाद एसपी सिटी इन्हें समझाकर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ पर रिपोर्ट कराने की बात कही
देर रात पुलिस ने जोगी नवादा इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर और एक धार्मिक संगठन के नेता के साथ ही छह-सात लोगों को पकड़ लिया। बारादरी थाने में वीडियो से फुटेज देखकर इनकी व अन्य लोगों की पहचान की जा रही थी। डीजे संचालक को भी पकड़ा गया और डीजे थाने में खड़ा कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि करीब चार सौ लोगों की भीड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस के पास कई वीडियो व फुटेज हैं, जिनसे आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करेंगे। बारादरी थाना प्रभारी का कहना था कि जत्थेदारों की भूमिका भी गड़बड़ रही। वह अपने ही लोगों पर नियंत्रण नहीं रख सके। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कांवड़िये प्रशासन की बात मान रहे थे। इलाके के कुछ लोगों ने जत्थे में घुसकर माहौल बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed