{"_id":"5e63fead8ebc3eebcb70d79f","slug":"women-s-day-mothers-of-girls-born-today-will-be-honored-bareilly-news-bly3988214139","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस- आज जन्म लेने वाली बच्चियों की माताएं होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस- आज जन्म लेने वाली बच्चियों की माताएं होंगी सम्मानित
विज्ञापन
महिला स्पेशल शो
- फोटो : women special show
आज जनप्रतिनिधि नहीं मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन करेंगी एएनएम
विज्ञापन
बरेली। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला इस बार अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा। रविवार को महिला दिवस होने पर मेले का उद्घाटन केंद्र की एएनएम से कराया जाएगा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे। इस दिन जन्म लेने वाली बच्चियों को कपड़े और मां को पोषण युक्त आहार उपहार में दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि विश्व महिला दिवस जैसे विशिष्ट मौके पर होने वाले इस मेले को मातृशक्ति के सम्मान, महिला सशक्तीकरण, समानता और निजता के अधिकार को लेकर समर्पित किया गया है। मेले में महिलाओं विशेष रूप से किशोरियों को व्यक्तिगत साफ -सफ ाई, पोषण में भेदभाव और निजता जैसे मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्त्ता द्वारा स्टॉल लगाकर कैल्शियम और ऑयरन टेबलेट का मुफ्त वितरण किया जाएगा। साथ ही मेला स्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीकारण, स्तनपान, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, पोषण की जानकारी दी जाएगी। ब्यूरो