फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women rushed to the bank to provide financial help, the police drove away

आर्थिक मदद को बैंक पहुंची महिलाएं ने किया हंगामा, पुलिस ने भगाया

Wed, 25 Mar 2020 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women rushed to the bank to provide financial help, the police drove away
हंगामा कर रहीं महिलाओं को समझाते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। खाते खुलवाने सुभाषनगर स्थित एक बैंक शाखा में पहुंची कुछ महिलाओं को पुलिस ने वहां से हटा दिया। इसके बाद महिलाओं ने बैंक कर्मियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण के इस दौर में शासन ने गरीबों को अपना घर चलाने के लिए एक हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का भी शासन ने ऐलान किया था। लेकिन सभी के पास बैंक खाते न होने के कारण उन तक आर्थिक मदद नहीं पहुंच रही है। इसके चलते खाते खुलवाने को कुछ महिलाएं सुभाषनगर इलाके में स्थित एक बैंक की शाखा में बुधवार सुबह पहुंच गईं। वहां इकट्ठा होकर उन्होंने बैंक में अपनी बात रखी। महिलाओं के मुताबिक बैंक कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। वहीं पुलिस ने भी उन्हें बैंक से हटा दिया। इसके बाद महिलाओं ने मौके पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने उनकी मदद नहीं की।
विज्ञापन

आर्थिक मदद के नाम पर गंगापुर में हुई उगाही
लॉकडाउन में परिवार के पोषण के लिए सरकारी मदद दिलवाने के नाम पर मंगलवार शाम इलाके का ही एक युवक मजदूर वर्ग के लोगों से उगाही करने लगा। मौके पर लोगों को इकट्ठा होते देख स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की दो युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकला। इलाके की ही एक महिला ने बताया कि युवक एक हजार रुपये आर्थिक मदद दिलवाने को खाते खुलवाने के लिए आईकार्ड जमा कर रहा था। साथ ही सभी से 25-25 रुपये भी ले रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के एक साथी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने निगम के एक अधिकारी के आदेश पर ऐसा करने की बात कही। पुलिस अब युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed