फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women laborers were shown fakely in MNREGA...now recovery will be done from Pradhan

Bareilly News: मनरेगा में फर्जी तरीके से दिखाई गईं महिला मजदूर...अब प्रधान से होगी रिकवरी

Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Women laborers were shown fakely in MNREGA...now recovery will be done from Pradhan
बरेली। नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौरेरा में मनरेगा घोटाले का मामला सामने आया है। यहां मनरेगा कार्याें के दौरान फर्जी रूप से महिला मजदूरों से काम कराना दर्शाया गया, लेकिन उसकी फोटोग्राॅफी के दौरान एक भी महिला मजदूर का चेहरा सामने नहीं आया। जांच में केवल पुरुष मजदूरों ने काम किया था। आरटीआई से खुलासा हुआ कि महिला मजदूरों ने 89 दिन काम किया था। जिला लोकपाल ने ग्राम प्रधान से रिकवरी कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत धौरेरा निवासी लेखराज शर्मा ने तीन सितंबर 2024 को विकास भवन में इसकी शिकायत की थी। उसका कहना था कि ग्राम पंचायत में फर्जी रूप से मनरेगा कार्यों के दौरान महिला मजदूरों से काम कराना दर्शाया गया था जबकि उनकी ग्राम पंचायत में एक भी महिला मजदूर ने काम नहीं किया था। उनकी शिकायत पर जिला लोकपाल शिशुपाल मौर्य ने गांव पहुंचकर इसकी छानबीन की। ग्राम प्रधान से भी मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने जो फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराए थे। उनमें सभी पुरुष मजदूर ही काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन एक भी महिला मजदूर काम करती दिखाई नहीं दी। लेखराज शर्मा ने ग्राम पंचायत सचिव से आरटीआई के तहत मनरेगा मजदूरों की जानकारी मांगी थी। उसमें खुलासा हुआ कि मनरेगा कार्यों में 89 दिन महिला मजदूरों को काम करना दर्शाया गया। उन्हें प्रतिदिन 201 रुपये के हिसाब से 17,889 रुपये का भुगतान भी किया गया था। जिला लोकपाल ने फर्जीवाड़ा मानते हुए ग्राम प्रधान से 17,889 रुपये की रिकवरी कराने के लिए शासन व जिला परियोजना समिति को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed