{"_id":"5d6b5bce8ebc3e015742091a","slug":"women-hospital-elevator-broken-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में महिला अस्पताल की लिफ्ट टूटी, दो घंटे तक अंदर फंसे रहे 20 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में महिला अस्पताल की लिफ्ट टूटी, दो घंटे तक अंदर फंसे रहे 20 लोग
Sun, 01 Sep 2019 11:19 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के महिला अस्पताल में शनिवार को बड़ा हादसा बच गया। सौ बेड वाले मैटरनिटी हॉस्पिटल में लगी पांच लोगों की क्षमता की लिफ्ट में जब स्वास्थ्य विभाग के ही 19 कर्मचारी जबरन घुसे तो लिफ्ट रास्ते में ही खराब हो गई और ऑपरेटर समेत सभी 20 लोग लिफ्ट में ही फंस गए।
अफसरों को इस घटना का पता लगा तो खलबली मच गई। करीब दो घंटे तक सभी लोग लिफ्ट में ही फंसे रहे। बाद में लिफ्ट का गेट तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गेट तोड़ने के दौरान लिफ्ट का ऑपरेटर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला महिला अस्पताल में शनिवार को बदायूं स्वास्थ्य विभाग के 19 कर्मचारी प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे। मैटरनिटी हॉस्पिटल के ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए ये सभी लोग ऑपरेटर के मना करने के बावजूद एक साथ लिफ्ट में सवार हो गए जबकि लिफ्ट की क्षमता सिर्फ पांच लोगों की थी।
विज्ञापन
लिफ्ट को जब ऑन किया गया तो वह करीब चार-पांच फुट ऊंचाई तक उठने के बाद जोरदार आवाज के साथ रुक गई और फिर वायर टूटने से एकाएक नीचे गिर गई। लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों ने उसका गेट खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। इस पर उन्होंने अंदर से शोर मचाना शुरू कर दिया।

हादसे की जानकारी जब अस्पताल के अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने बाहर से भी लिफ्ट का गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद गेट नहीं खुला। लिफ्ट के अंदर कोई हादसा न हो जाए, इस आशंका से सभी पसीने-पसीने हो गए।
आखिरकार लिफ्ट का गेट तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया। आनन-फानन में मैकेनिक बुलाकर लिफ्ट का गेट तुड़वाने का काम शुरू कराया गया।
काफी समय बाद गेट टूट पाया जिसके बाद अंदर फंसे लोगों को निकाला गया। लिफ्ट का गेट तोड़ने के बाद उसके ऑपरेटर प्रमोद कुमार की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई। उसका इसके बाद जिला अस्पताल में ही इलाज कराया गया।

ऑपरेटर के मना करने के बाद भी नहीं माने
लिफ्ट की क्षमता पांच ही लोगों की थी। ऑपरेटर ने यह बात बदायूं से आए स्वास्थ्य कर्मियों को बताई भी लेकिन वे नहीं माने बल्कि उल्टे ऑपरेटर से लड़ने-झगड़ने को तैयार हो गए। ऑपरेटर प्रमोद कुमार ने बताया कि इन लोगों ने जबरन अंदर घुसकर लिफ्ट चलाने की जिद शुरू कर दी।
मजबूर होकर उसने लिफ्ट चलाई तो लिफ्ट थोड़ा ऊपर उठने के बाद ही बंद हो गई और फिर नीचे आ गिरी। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि हाल ही में लिफ्ट ठीक कराई है लेकिन ज़्यादा आदमी घुसने की वजह से फिर खराब हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।