फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women escapee with friend, after giving intoxication to husband, UP

पति और तीन बच्चों को नशा देकर किया बेहोश, प्रेमी के साथ भागी

Thu, 22 Aug 2019 06:04 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 22 Aug 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Women escapee with friend, after giving intoxication to husband, UP
घर से भागी महिला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

तिलहर में पति और तीन बच्चों को नशे की गोलियां खिलाकर महिला नकदी, जेवर लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में चारों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पूरी तरह होश में आने पर पीडि़त ने आपबीती सीओ को सुनाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैजिक-ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में एक महिला की मौत, 14 घायल
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अब्दुल हसन की पत्नी शहनाज बानो ने मंगलवार रात सबको खाना खिलाने के बाद 10:30 बजे चाय बनाई। उसने चाय उसे और 12 वर्षीय पुत्र अनस, छह वर्षीय पुत्री अरीबा और चार वर्षीय पुत्र अफसान को पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय पीने के बाद वह बच्चों के साथ झोपड़ी में सो गई। वह आंगन में सो गया। बुधवार सुबह सात बजे छोटे भाई जबर हसन ने उसे जगाया, वह बेहोशी की अवस्था में उठा, देखा कि पत्नी घर पर नहीं थी। बच्चे बेहोश पड़े हुए हैं। 

 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।


लगभग नौ बजे परिजन सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाल सुनील अहलावत, वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक बीके मौर्य अस्पताल पहुंचे और पीड़ित अब्दुल हसन से मामले की जानकारी ली।

आरोप लगाया कि पत्नी घर में रखी 35 हजार की नकदी, सोने-चांदी के लगभग 25 हजार की कीमत के जेवर साथ ले गई है। कोतवाल सुनील अहलावत ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed