फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Women are becoming self-reliant through their skills and are empowering others as well.

Bareilly News: हुनर से बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों को भी सशक्त बना रहीं महिलाएं

Mon, 15 Dec 2025 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant through their skills and are empowering others as well.
बरेली। दहलीज से बाहर निकलकर महिलाएं हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। साथ ही, वह दूसरी महिलाओं को भी सशक्त बना रहीं हैं। शहर में उभरता नया ट्रेंड इस बदलाव की साफ तस्वीर पेश कर रहा है। साथ ही समाज में महिलाओं की भूमिका को भी नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।
विज्ञापन



नौकरी से उद्यमिता तक का सफर
बैंक में नौकरी करने वाली अनन्या पांडे (24) की जिंदगी एक सड़क हादसे से बदल गई। लंबे समय तक आराम करने के बाद उन्होंने वर्ष 2025 में परिवार को सहयोग करने के लिए अपने घर से क्लाउड किचन की शुरुआत की। धीरे-धीरे उनके व्यंजनों की लोकप्रियता बढ़ी। अब वह नियमित रूप से अपना फूड स्टॉल लगाती हैं। अनन्या टिफिन सर्विस भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन


खुद राष्ट्रीय खिलाड़ी, दूसरों को दे रहीं प्रशिक्षण
पुराना शहर निवासी वैष्णवी (22) राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्ट हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का सपना अधूरा रह गया तो उन्होंने खुद की जिम्नास्टिक अकादमी खोल दी। अब उनका लक्ष्य है कि उनकी अकादमी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम रोशन करें। खेल के साथ-साथ वैष्णवी एक फ्रीलांस मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। वह ब्राइडल व सेलिब्रिटी मेकअप करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग से निरोग रहने का दे रहीं संदेश
कर्मचारी नगर निवासी लवी शर्मा (27) योग प्रशिक्षक हैं। वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रही हैं। लवी बताती हैं कि ऑनलाइन क्लासेज के जरिये विदेशी भी योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की परेशानियां देखकर उन्होंने चैरिटी क्लास भी चलाया। योग से कई महिलाओं ने थायराइड, डायबिटीज और अस्थमा पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed