{"_id":"68c9d75605a2763c0304c282","slug":"womans-hand-chopped-off-after-being-hit-by-a-jcb-report-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2279-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेसीबी की चपेट में आई महिला का हाथ कटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेसीबी की चपेट में आई महिला का हाथ कटा, रिपोर्ट
विज्ञापन
आंवला। जेसीबी की चपेट में आए टेंपो से हुए हादसे में महिला का एक हाथ कट गया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सोमवार रात आंवला-बदायूं रोड पर पालिका की जेसीबी के चपेट में आए टेंपो में सवार भुर्जी टोला निवासी महिला रंजना गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद जेसीबी चालक मौके से भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला का एक हाथ कट गया और उनको गंभीर चोंटें आयी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी को थाने ले आई।
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी संजीव की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि जेसीबी बदायूं रोड पर एक निजी कॉलोनी में अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर प्लाॅट में भराव करने गई थी। इस मामले में ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोप निराधार है। जेसीबी एक मृत पशु को दफन करने गई थी। संवाद