{"_id":"66b939d439db75467d0beef4","slug":"woman-thrown-out-of-house-for-rs-25-lakh-and-car-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102647-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25 लाख और कार के लिए महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25 लाख और कार के लिए महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
भोजीपुरा। एक विवाहिता को दहेज लोभियों ने कार व 25 लाख के लिए घर से निकाल दिया। बाद में देवर ने धोखे से बुलाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड के कस्बे व थाना किच्छा के मोहल्ला निवासी एक युवती की शादी एक जनवरी 2018 को भोजीपुरा के एक गांव निवासी ग्रामीण के साथ हुई थी। शादी युवती के पिता ने करीब पंद्रह लाख खर्च किए थे। छह तोला सोने के आभूषण व किच्छा में रहने के लिए एक मकान खरीदकर दिया था। इतने दहेज पर भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज में 25 लाख नकद और एक कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर ससुराली मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विवाहिता का पति जुआं और शराब का आदी है। विवाहिता का आरोप है 22 फरवरी 2023 को उसे घर से निकाल दिया तभी मायके में रहने लगी। उसके बाद बुलावे पर 26 जुलाई को ससुराली पहुंची तो आरोपी देवर ने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। संवाद