फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Shot in the Forehead Condition Critical in Bareilly

Bareilly News: लड़की ले जाने की रंजिश में फायरिंग, महिला के माथे में लगी गोली, हालत नाजुक

Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 10:26 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिससे महिला के माथे में गोली लग गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Woman Shot in the Forehead Condition Critical in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पुरनापुर गांव में शनिवार को लड़की ले जाने की रंजिश में दो पक्षों में हुए विवाद में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर बैठ गई। रविवार सुबह मामला तूल पकड़ गया और फायरिंग हो गई। गोली वहां खड़ी गीता को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एक निजी अस्पताल में भर्ती गीता से मिलकर एसएसपी ने उसका हालचाल लिया।

विज्ञापन


पुरनापुर निवासी शिवदेवी ने थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा को बताया कि वह शनिवार को घर से दूध लेने गई थीं। रास्ते में गांव निवासी अमित, सुमित और कुनाल उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। तीनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए उनके पीछे घर तक आ गए। घर में घुसकर उनकी पिटाई की और धमकी देते हुए भाग गए। शिवदेवी की ओर से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


दूसरे पक्ष की रेखा रानी ने एसओ को बताया कि आठ माह पहले गांव का पुष्पेंद्र उनके परिवार की एक लड़की को ले गया था। तभी से दोनों परिवारों से मनमुटाव चल रहा है। शनिवार को रेखा और उनकी सास ही घर में थीं। तभी शेर सिंह, विनोद और पुष्पेंद्र उनके घर में घुस गए और उनकी पिटाई की। पुलिस ने इनकी भी रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

गीता के माथे में लगी गोली 
विनोद ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने खेत से लौट रहे थे। अमित, सुमित और निरंजन ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह भागे तो अमित ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया तो गोली वहां खड़ी गीता के माथे पर लग गई। गीता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
पुरनापुर गांव में आठ महीने पुरानी रंजिश फिर ताजा हो गई है। गनीमत रही कि गोली महिला के माथे को छूकर निकल गई। लोग इसे पुलिस की लापरवाही से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हुए झगड़े में दोनों तरफ से पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन गांव में झांकने तक नहीं गई। 

इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और दिनदहाड़े गोली चला दी। थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम को ही मैंने थाने का प्रभार लिया था। इस कारण शनिवार की गतिविधियों की जानकारी नहीं है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed