फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman shot dead by miscreants in front of her husband in Bareilly

विवाहिता की हत्या: पत्नी को दो गोलियां लगीं... पति को खरोंच तक नहीं; इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

Wed, 15 May 2024 03:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 May 2024 03:50 PM IST
सार

बरेली के मीरगंज इलाके में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पति राजकुमार से अधिकारियों ने अलग-अलग बात की। रात में उसे शाही थाने लाया गया। कई मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
woman shot dead by miscreants in front of her husband in Bareilly
हेमलता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मीरगंज में मंगलवार को पति के साथ मायके से आ रही शाही के गांव बकैनिया वीरपुर निवासी हेमलता (22) की शीशगढ़-धनेटा रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि पांच-छह बदमाशों ने बाइक में बंदूक की बट मारकर दोनों को गिरा दिया। बदमाश उसे पीटने लगे तो हेमलता ने बचाने की कोशिश की। तब बदमाशों ने हेमलता के सिर और सीने में गोलियां मार दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें लूट के विरोध में हत्या की बात लिखी है। यह थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतर रही है और कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


हेमलता के पिता हरीश कुमार की ओर से शाही थाना प्रभारी को दी तहरीर उन्होंने जिक्र किया कि उनके पिता बीमार हैं। उन्हें देखने के लिए दिन में बेटी और दामाद घर आए थे और शाम को अपने घर वापस जा रहे थे। राजकुमार के बताए मुताबिक हरीश ने इसमें दो बदमाशों के मिलने और फिर उनके चार और साथियों के आने का जिक्र किया है। लिखा है कि जेवर लूट के विरोध में उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाश रुपये व जेवर ले गए। चश्मदीद पति को दरकिनार कर पिता से तहरीर लेने को दूसरी नजर से देखा जा रहा है।

विज्ञापन

इन सवालों के जवाब नहीं
- पत्नी को दो गोलियां लगीं, पति को खरोंच तक नहीं? 
- पति बोला - मेरे मार रहे थे गोली पर पत्नी बीच में आ गई। ऐसे में जब पत्नी की पीठ से सीने में होकर गोली पार हुई है तो पति के कपड़ों पर खून की छींट न होना सवाल खड़े कर रहा है।
- पति ने एक बयान दिया कि जब गोली मारी तो मैं नीचे बैठ गया, ऐसे में फिर बयानों में विरोधाभास झलक रहा है।
- पत्नी का पर्स मौके पर मिला है, जबकि मोबाइल नहीं। पति के मुताबिक पत्नी का मोबाइल कुछ दिन से खराब है।

शक गहराया...पति से पूछताछ 
घटना में पत्नी को दो गोली लगने और पति का बाल भी बांका न होने से पुलिस घटना को अलग-अलग बिंदुओं के लिहाज से परख रही है। इसीलिए शहर के अस्पताल में भर्ती राजकुमार को मेडिकल परीक्षण के बाद सीधे मौके पर बुला लिया गया। राजकुमार से अधिकारियों ने अलग-अलग बात की। रात में उसे शाही थाने लाया गया। वहां एक कमरे में राजकुमार और दूसरे में उसके ससुर हरीश कुमार से अधिकारी बात कर रहे थे। कई मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर भी लगाए गए हैं। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि घटनाक्रम में कई झोल नजर आ रहे हैं। सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed