{"_id":"66c3169a693defb35f03dc83","slug":"woman-s-hand-chopped-off-in-road-accident-on-rakshabandhan-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: जिस हाथ से भाई को बांधनी थी राखी, वह हादसे में कटकर अलग, घायल बहन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: जिस हाथ से भाई को बांधनी थी राखी, वह हादसे में कटकर अलग, घायल बहन की हालत गंभीर
Mon, 19 Aug 2024 03:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:26 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर सोमवार को हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से ऑटो में सवार महिला का एक हाथ कट गया। महिला अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। हादसे में ऑटो चालक भी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में रक्षाबंधन के दिन एक बहन के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जिस हाथ से भाई की कलाई पर राखी बांधनी थी, वही हाथ हादसे में कटकर अलग हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के बेलवा खरवहिया निवासी कल्पना (36) सोमवार को ऑटो में सवार होकर भाई को राखी बांधने मायके जा रही थीं। खमरिया थाना क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर बैबहा गांव के निकट ट्रक से ऑटो टकरा गया। हादसे में कल्पना का दायां हाथ कटकर अलग गया। ऑटो चालक सुशील भी गंभीर घायल हो गया। हाथ कटने से कल्पना बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कल्पना के परिजनों ने बताया कि कल्पना रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए लखीमपुर से चलकर बसढ़िया चौराहा पहुंचीं, जहां से ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने मायके ऊंचगांव थाना खमरिया को जा रही थीं। इसी बीच बैबहा गांव के पास दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन