{"_id":"6103fbcf4a3477191d22ee40","slug":"woman-policeman-honored-helped-in-delivery-on-road-she-saved-life-of-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सड़क पर प्रसव में मदद करने वाली महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित, बचाई थी गर्भवती की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सड़क पर प्रसव में मदद करने वाली महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित, बचाई थी गर्भवती की जान
Fri, 30 Jul 2021 06:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:47 PM IST
सार
शुक्रवार को एसपी एस आनंद ने महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी ने कहा कि आरक्षी ने जिस तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया गया, वह काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर: सड़क पर प्रसव में मदद करने वाली महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में महिला के सकुशल प्रसव में सहयोग कर अस्पताल में भर्ती कराने वाली महिला सिपाही को एसपी एस आनंद ने सम्मानित किया है। डायल-112 में तैनात महिला आरक्षी बिन्टु पुष्कर ने 26 जुलाई को सूचना मिलने पर पांच मिनट के अंदर पहुंचकर रोडवेज रेलवे क्रॉसिंग पर एक गर्भवती महिला के प्रसव में मदद की थी।
विज्ञापन
महिला ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद पीआरवी के माध्यम से महिला व उसकी नवजात बच्ची को शीघ्रता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मां व बच्ची को स्वस्थ बताया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को एसपी एस आनंद ने महिला आरक्षी को प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी ने कहा कि आरक्षी ने जिस तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया गया, वह काबिल-ए-तारीफ है।
विज्ञापन