फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered and body thrown in bushes in Pilibhit

Bareilly News: देव स्थान पर पूजा करने गई महिला की हत्या, गड्ढे में मिला शव, पुलिस ने बाबा को हिरासत में लिया

Sat, 20 Jul 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 04:06 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज इलाके में शनिवार को एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वह शुक्रवार को देव स्थान पर पूजा करने गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने बाबा को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Woman murdered and body thrown in bushes in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव में मठिया के पास शनिवार सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। हत्यारों ने महिला की हत्या करके शव गड्ढे में डाल दिया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटघर निवासी ऊषा देवी (50) के रूप में की। शक के आधार पर पुलिस ने बाबा को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मृतका के बेटे विकास ने बताया कि उनकी मां ऊषा देवी रोज की तरह शुक्रवार सुबह 11 बजे सीबीगंज के खड़ौआ गांव में मठिया (देव स्थान) पर पूजा करने गई थीं। वह बीते 16 साल से वहां जाती थीं। शुक्रवार शाम सात बजे ऊषा देवी ने कॉल कर विकास को बताया कि 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगी। इसके बाद कॉल कट गई। विकास ने दोबारा कॉल करने की कोशिश की पर बात नहीं हो पाई। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मठिया तक गए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे मठिया के महंत ढाकनलाल ने विकास को कॉल करके बताया कि उनकी मां का शव पास के एक गड्ढे में पड़ा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इधर, राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दे दी। बेटे विकास का आरोप है कि गला घोंटकर उनकी मां की हत्या की गई है। महिला की चप्पलें थोड़ी दूर पड़ी थीं। गले पर नीला निशान था। शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। कान से भी खून बह रहा था। इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली ने बताया कि अज्ञात हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन से खुलेगा राज 
महिला के शव के पास उनका मोबाइल नहीं मिला। विकास ने बताया कि शुक्रवार रात सात बजे जब उसने मां को कॉल किया तो एक बार घंटी गई। इसके बाद कॉल कट गई। दोबारा मिलाया तो फोन स्विच ऑफ जाने लगा। शनिवार को जहां शव पड़ा था, वहां मोबाइल फोन और पर्स नहीं था। माना जा रहा है हत्यारों ने कॉल कर महिला से बात की होगी। भेद खुलने के डर से हत्यारे मोबाइल फोन को साथ ले गए।

परिजन व राहगीरों ने बाबा को पीटा
ऊषा देवी के परिजनों का आरोप है कि बाबा ने ही हत्या की है। मौके पर भीड़ भी जुट गई थी। बेटे विकास ने बताया कि बाबा ने ही कॉल करके परिजनों को शव पड़ा होने की जानकारी दी। पुलिस को सूचना नहीं दी। गुस्साए परिजनों व अन्य लोगों ने बाबा की पिटाई कर दी। पुलिस के डर से बाबा पास के गांव में भाग गया। दोपहर में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।  

अस्त-व्यस्त मिले कपड़े 
इंस्पेक्टर सीबीगंज राजबली का कहना है कि महिला रोजाना मठिया पर आती-जाती थीं। लोगों ने बताया कि यहां तंत्र-मंत्र के लिए भी लोग आते थे। महिला की किसी से कोई रंजिश भी सामने नहीं आई है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। उसकी कोहनी व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed