फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman murdered after being robbed in Pilibhit

पीलीभीत में लूट के बाद गला दबाकर महिला की हत्या, नौकरानी के आने पर हुआ खुलासा

Wed, 18 Sep 2019 11:40 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Sep 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered after being robbed in Pilibhit
जांच में करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बदमाश बेखौफ हैं। पीलीभीत में लूट के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पीलीभीत के मोहल्ला पूरनमल में किरान सूरी (68) पत्नी सुरेंद्र सूरी घर पर अकेली रहती थी। पति की 2001 में मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बेटा मनोज झांसी में मंडी निरीक्षक पद पर कार्यरत है। बेटी वर्षा की बरेली शादी हुई है। बुधवार सुबह उनका शव कमरे में पड़ा मिला। नाक से झाग निकल रहे थे और दुपट्टा गर्दन में फंसा था। सुबह काम करने वाली गिरजा घर पहुंची तो गेट बंद मिला। 
विज्ञापन


इसपर आसपास के लोगों को बताया गया। मौके पर लोग जमा हुए तो शव देख हत्या होने का पता चला। पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। गायब होने से लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर एक लेडिज पर्स भी मिला है। कमरे को खंगाला गया है। सूचना मिलने पर बेटी भी पहुंच गई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मकान का एक गेट खुला मिला है, आशंका है आरोपी उसी रास्ते से गया होगा। 


सीओ सदर योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि करीबी या फिर पहले से घर में मौजूद रहने वाले ने शख्स ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतका के बेटे की नौकरी मृतक आश्रित में लगी है। दामाद पुनीत सूरी बरेली के मेडिसिटी अस्पताल में डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed