फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman looking Procession from Balcony was shot dead in Shahjahanpur, bareilly

छत पर खड़े होकर देख रही थी खुशियों का नजारा, अचानक मौत ने ऐसे लगाया गले

Mon, 22 Apr 2019 03:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 22 Apr 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
Woman looking Procession from Balcony was shot dead in Shahjahanpur, bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाले की तलाश में घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड भी पहुंचा लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला तारीन टिकली नई कॉलोनी में रविवार रात करीब आठ बजे मोहल्ले के ही दिनेश के बेटे शानू की बारात जा रही थी। पड़ोस में रहने वाले सूरज सक्सेना की 27 वर्षीय पत्नी रेखा उर्फ मोनी अपने घर की पहली मंजिल के छज्जे पर खड़ी होकर बरात देख रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान आतिशबाजी के साथ कुछ लोग हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। अचानक एक गोली रेखा उर्फ मोनी के सीने में जा लगी। गोली बायीं ओर सीने में धंस गई।
विज्ञापन


इस दौरान बारात गली से बाहर जा चुकी थी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो रेखा खून से लथपथ छज्जे पर पड़ी थी। उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि गोली किसने चलाई। रेखा की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। करीब नौ माह का एक बेटा है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। महिला को गोली बरात निकासी के दौरान लगी या बारात निकल जाने के बाद, अभी कहा नहीं जा सकता। परिवार वाले अभी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सिटी एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि, मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि जब गोली लगी तब तक बरात गली से बाहर जा चुकी थी। वहीं कुछ लोग बरात के दौरान गोली लगने की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है। अभी पूरी तरह स्थिति साफ होने में समय लगेगा। परिवार वालों ने भी अभी कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed