फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman leader German Shepherd dog attacked 10-year-old child in Bareilly

Bareilly News: महिला नेता के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 10 साल के बच्चे को काटा, पड़ोसी ने कराई रिपोर्ट

Wed, 05 Feb 2025 12:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

ग्रेटर आकाश कॉलोनी में महिला नेता ने जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाल रखा है। यह कुत्ता कई लोगों पर हमला कर चुका है। सोमवार शाम कुत्ते ने 10 साल के बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन
woman leader German Shepherd dog attacked 10-year-old child in Bareilly
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की ग्रेटर आकाश कॉलोनी में खुद को भाजपा से जुड़ा बताने वाली महिला नेता के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने पड़ोसी के दस वर्षीय बच्चे को काटकर जख्मी कर दिया। पीड़ित पक्ष ने इज्जतनगर थाने में महिला नेता व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


हार्टमैन स्कूल के पास स्थित ग्रेटर आकाश कॉलोनी निवासी सचिन कंचन ने पड़ोसी आशू मिश्रा व उनकी मां रेनू मिश्रा के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि इन लोगों ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा है जो अक्सर कॉलोनी के लोगों पर हमला करता रहता है। 
विज्ञापन


सचिन ने बताया कि उनका दस साल का बेटा अक्षत उर्फ राजवंश सोमवार शाम घर के बाहर था। तभी इस कुत्ते ने उसके कूल्हे पर व अन्य जगह काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सचिन ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आशू व उनकी मां से की तो वे गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों को काट चुका कुत्ता, धमकाती हैं मालकिन 
सचिन ने बताया कि रेनू मिश्रा का कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है। शिकायत करने पर वह लोगों को धमकाती हैं। उनके दो बेटे भी लोगों से झगड़ा करते हैं। सचिन ने बताया कि आठ फरवरी से अक्षत की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। वह परीक्षाओं में किस तरह शामिल होगा? यह सोचकर पूरा परिवार परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed