फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman killed in collision with unknown vehicle on road in budaun

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति के साथ दवा लेने जा रही थी अलीगढ़

Wed, 11 Jan 2023 06:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jan 2023 06:40 PM IST
सार

कस्बा दहगवां निवासी तबस्सुम कई दिन से बीमार थी। बुधवार की सुबह वह पति असरार के साथ दवा लेने जा रही थी, तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Woman killed in collision with unknown vehicle on road in budaun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय तबस्सुम की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ अलीगढ़ दवा लेने जा रही थी। वाहन का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। 

विज्ञापन


कस्बा दहगवां निवासी तबस्सुम पत्नी असरार कई दिन से बीमार थी। उसका अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था। तबस्सुम बुधवार सुबह करीब पांच बजे अपने पति के साथ दवा लेने अलीगढ़ जा रही थी। बताते हैं कि वह घर से निकलकर हाईवे पर पहुंची थी। उसका पति आगे आगे चल रहा था जबकि वह कुछ पीछे थी। 
विज्ञापन


दोनों लोग बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे कि तभी अचानक तेज रफ्तार में आए किसी वाहन ने तबस्सुम को चपेट में लेकर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक असरार वाहन को देखता, तब तक उसका ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के दौरान तोड़ा दम 

असरार ने तुरंत पत्नी को उठाया और अपने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। वह तुरंत तबस्सुम को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। जहां से उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि महिला को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed