Bareilly News: महिला ने अपने प्रेमी से कराया नाबालिग बेटी का दुष्कर्म, दोनों को 20-20 साल की कैद
बरेली में एक महिला ने अपने प्रेमी से नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करवाया। पांच साल पुराने मामले में कोर्ट ने बुधवार को दोषी महिला और उसके प्रेमी को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में अपनी ही नाबालिग बेटी का दुष्कर्म कराने वाली महिला और दोषी (महिला का प्रेमी) को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने 20-20 साल कैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। घटना दिसंबर 2019 की है। पांच साल पुराने मामले में बुधवार को फैसला आया।
पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी पत्नी का जोगी नवादा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग था। एक साल पहले वह प्रेमी के साथ चली गई थी। उसकी 14 साल की बेटी अपने पिता के साथ रहती थी। नौ दिसंबर 2019 को बेटी बाजार से लौट रही थी। रास्ते में उसको मां मिल गई और बेटी को अपने साथ प्रेमी के घर ले गई।
ये भी पढ़ें- UP: थाने की दीवार फांदकर भागे इंस्पेक्टर को अंतरिम जमानत, रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ने का है आरोप
वहां मां ने अपने प्रेमी को भी बुला लिया। वह नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। नाबालिग बेटी ने विरोध करते हुए भागने की कोशिश की तो उसकी मां ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। युवक ने नाबालिग लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुष्कर्म किया। बेटी ने पिता को पूरा घटनाक्रम बताया था।