UP: थाने की दीवार फांदकर भागे इंस्पेक्टर को अंतरिम जमानत, रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ने का है आरोप
Bareilly News: फरीदपुर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर रामसेवक के कमरे से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए थे। उस पर रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को थाने से छोड़ने का आरोप लगा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रिश्वत लेकर थाने से स्मैक तस्करों को छोड़ने के मामले में फरार चल रहे फरीदपुर थाने के पूर्व इंस्पेक्टर रामसेवक को स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने अंतरिम जमानत दे दी है। उसकी स्थायी जमानत पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने पांच फरवरी की तिथि तय की है।
दीवार फांदकर भागा था इंस्पेक्टर
एसपी साउथ ने टीम के साथ इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारा तो वहां से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए। इस दौरान इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल और 10 कारतूस लेकर दीवार कूदकर भाग गया। उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी, इधर उसने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में उसे खारिज करने की अर्जी भी दे दी।