फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman dies under suspicious circumstances husband accused of murder in Bareilly

Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 23 Jul 2025 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Jul 2025 03:24 PM IST
सार

विवाहिता की शादी चार साल पहले हुई थी। उसका पति सिक्योरिटी गार्ड है। मृतका की मां का आरोप है कि दामाद दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। उसने ही गला दबाकर बेटी की हत्या की है। 

विज्ञापन
woman dies under suspicious circumstances husband accused of murder in Bareilly
सोनी का फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र के शांति विहार कॉलोनी में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। महिला के पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव सुंदरी निवासी सोनी (22) की शादी चार साल पहले शांति विहार निवासी हिमांशु से हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर सोनी की मां सुमन ने बताया कि शादी के बाद से ही हिमांशु और उसके परिवार के लोग सोनी को दहेज की खातिर परेशान करते थे। वह अक्सर मायके से रूपये लाने का दबाव बनाते थे। कई बार सोनी के भाई ने उसके पति के खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म, मुंबई में रह रहे पति की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दबाकर हत्या का आरोप 
सुमन का आरोप है कि सोमवार शाम हिमांशु ने सोनी की पिटाई की। इसके बाद लकड़ी की पटली से गला दबाकर हत्या कर दी। पड़ोसियों से जानकारी मिलने पर सुनम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पति हिमांशु सिक्योरिटी गार्ड है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 

हिमांशु का कहना है कि पत्नी ने किसी बात से नाराज होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सोनी की सास रामादेवी ने कहा कि सोनी और हिमांशु के बीच अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, इसके बाद हिमांशु घर से बाहर चला गया था। 

शाम को जब वह लौटा तो सोनी ने दरवाजा नहीं खोला। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वह फंदे से लटकी मिली। सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed