फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 11 Sep 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances
हाफिजगंज। थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे में एक महिला की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, मायका पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा के मोहनपुर की निवासी ओमवती पत्नी लाखनलाल ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि उनकी पुत्री 40 वर्षीय शीतल का विवाह 20 साल पहले थाना भुता के गांव डंडिया शितावरा में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री का पति दूसरी महिला के चक्कर में उसके साथ मारपीट करता था। शीतल 10 साल पूर्व रिठौरा में आकर सरकारी आशरा कॉलोनी लभेड़ा में रहकर एक कॉलेज में काम करने लगी।
विज्ञापन




आरोप है कि 10 दिन पूर्व दामाद शीतल के मकान पर आ गया और उसे राजी कर साथ में रहने लगा। यहां पर सोमवार की रात साजिश रचकर पुत्री को मार दिया गया। फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी। मंगलवार की सुबह डॉक्टर ने शीतल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी शीतल को अपने गांव ले जाकर मंगलवार को आनन-फानन में अंतिम संस्कार करवा दिया। महिला की मां ने थाने पर तहरीर देकर दामाद आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोप को बताया निराधार

कार्यवाहक थाना प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि महिला के आरोप निराधार लग रहे हैं। क्योंकि मृतका की मां खुद अस्पताल में साथ गई। अंतिम संस्कार में भी संग रही, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी। अगर पहले सूचना देती तो मृतका का पोस्टमॉर्टम करा दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed