{"_id":"6a38c6be7ec7de4ff00ab8cb","slug":"woman-dies-eight-months-after-wedding-her-body-found-on-bed-in-bareilly-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी के आठ महीने बाद विवाहिता की मौत, बेड पर पड़ा मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी के आठ महीने बाद विवाहिता की मौत, बेड पर पड़ा मिला शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
Mon, 22 Jun 2026 10:53 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:53 AM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में ही बेड पर पड़ा मिला। विवाहिता की आठ महीने पहले शादी हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यमुना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मीरगंज के असद नगर निवासी हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी यमुना की शादी पिछली साल नवंबर में सुंदरासी गांव निवासी अंकित से की थी। ससुराल वाले दहेज की खातिर बेटी को परेशान करते थे। रविवार रात यमुना की मौत हो गई। बेटी की ससुराल के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें सूचना दी तो वह सुंदरासी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
बेड पर पड़ा मिला शव
वहां पहुंचकर देखा तो उनकी बेटी का शव बेड पर पड़ा था। उसका गला सूजा हुआ था। हरप्रसाद ने कहा कि उन्हें लग रहा है कि गला दबाकर बेटी की हत्या की गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन