फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman dies and youth critically injured after roof tiles collapse due to rain in Bareilly

बरेली: बारिश के चलते खपरैल गिरने से महिला की मौत, युवक गंभीर घायल; अलीगंज में मकान धराशायी

Sun, 27 Sep 2026 10:53 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, मीरगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 27 Sep 2026 10:53 AM IST
सार

बरेली में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। मीरगंज इलाके में बारिश के चलते रविवार सुबह खपरैल गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि युवक घायल हो गया। उधर, अलीगंज में एक मकान धराशायी हो गया। 

विज्ञापन
Woman dies and youth critically injured after roof tiles collapse due to rain in Bareilly
गोरा लोकनाथपुर गांव में खपरैल गिरने से हुआ हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोरा लोकनाथपुर में बारिश के चलते रविवार सुबह एक मकान के बरामदे की खपरैल भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 65 वर्षीय फूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके जेठ का बेटा सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन




फूला देवी सुबह करीब पांच बजे शौचालय से लौट रही थीं, तभी अचानक खपरैल उनके ऊपर गिर गई। उनका मकान पक्का था, लेकिन बरामदे में खपरैल पड़ी थी। खपरैल गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया। मलबे से फूला देवी को निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सोमपाल को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। फूला देवी के पति नेक्शु की करीब आठ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। वह अपने बेटे कांशीराम के साथ रहती थीं, जो हादसे के समय घर पर नहीं था। हादसे के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Woman dies and youth critically injured after roof tiles collapse due to rain in Bareilly
लेंटर के नीचे दबा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज में लेंटर सहित मकान गिरा
अलीगंज क्षेत्र के गांव सूदनपुर में रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे नन्हें पुत्र प्यारेलाल राठौर का मकान लेंटर सहित जमीन पर गिर गया। यह हादसा लगातार बरसात के कारण हुआ। गनीमत रही कि नन्हें सुबह चार बजे उठकर भैंस को चारा डालने लगे थे। उनका 30 वर्षीय बेटा राजेश भी लेंटर गिरते ही मच्छरदानी समेत तालाब में जा गिरा, जिससे वह बच गया। इस घटना में एक ट्रैक्टर भी लेंटर के नीचे दब गया।

Woman dies and youth critically injured after roof tiles collapse due to rain in Bareilly
नौगंवा अहिरान में कच्चा मकान गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नौगंवा अहिरान कच्चा मकान गिरा 
नौगंवा अहिरान निवासी भूरे का कच्चा मकान भी गिर गया। यह हादसा भी लगातार बारिश के चलते हुआ। हालांकि, इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed