{"_id":"68ffde3830660106e90e4f77","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-bike-while-crossing-the-road-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2580-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से महिला की माैत
विज्ञापन
भमोरा। बरेली-बदायूं रोड पर तेज रफ्तार कार ने सोमवार को बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बाइक रोड क्रॉस कर रही वृद्ध महिला से टकरा गई। घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी 50 वर्षीय नत्थो देवी पत्नी स्वर्गीय रामावतार, जो बिनावर कोल्ड स्टोर में आलू बीनने का काम करती हैं। रोजाना की तरह सोमवार सुबह बिनावर जा रही थीं कि बरेली-बदायूं रोड पर ग्राम खेड़ा में एक रिश्तेदार के यहां मिलने चली गई थी।
वापस बिनावर जाने के लिए रोड क्रॉस कर रही थी कि तभी बदायूं की ओर से आ रही कार ने भमोरा निवासी दीपक, जो अपनी बाइक से देवचरा जा रहा था। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड क्रॉस कर रही वृद्ध महिला से टकरा गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संवाद