{"_id":"63f67c0d740b0208c200dad7","slug":"woman-crushed-to-death-by-school-bus-in-mission-hospital-premises-bareilly-news-c-4-bly1015-73194-2023-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मिशन अस्पताल परिसर में स्कूल बस से कुचलकर महिला की मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मिशन अस्पताल परिसर में स्कूल बस से कुचलकर महिला की मौत, चालक पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 23 Feb 2023 09:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 09:10 AM IST
सार
अस्पताल परिसर में एक शिक्षण संस्था की बसें खड़ी होती हैं। इन्हीं में से एक बस को लेकर ड्राइवर नरेश तेजी से परिसर में घुसा। उसने बस को इस जल्दबाजी में बैक किया कि महिला पहिये के नीचे आ गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मिशन अस्पताल परिसर में रहने वाली वृद्धा को निजी संस्था की बस ने कुचल दिया। इसी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर ड्राइवर के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
मिशन अस्पताल परिसर के क्वार्टर संख्या पी-1 की निवासी 60 वर्षीय उर्मिला बुधवार शाम करीब पांच बजे अपने पति प्रेमनारायण को चाय देने जा रही थीं जो अस्पताल गेट पर ही खोखा चलाते हैं। अस्पताल परिसर में एक शिक्षण संस्था की बसें खड़ी होती हैं। इन्हीं में से एक बस को लेकर ड्राइवर नरेश तेजी से परिसर में घुसा। उसने बस को इस जल्दबाजी में बैक किया कि उर्मिला पहिये के नीचे आ गईं।
विज्ञापन
गार्ड व अन्य लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। उर्मिला को तत्काल मिशन अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। हालांकि दो घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। महिला के बेटे संजीव ने आरोपी ड्राइवर नरेश पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
ड्राइवर पर नशा करने का आरोप लगाकर किया हंगामा
हादसे के बाद थोड़ी ही देर में परिसर के लोग एकत्र हो गए। महिला के परिवार के साथ पड़ोसियों ने ड्राइवर नरेश पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप लगाया। लोगों ने तत्काल उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया तो कोतवाल हिमांशु निगम ने उन्हें समझा दिया कि सख्त कार्रवाई होगी।लोगों ने कोतवाल को बताया कि यहां शिक्षण संस्था की कई बसें खड़ी होती हैं। शाम को यहां कई ड्राइवर शराब पीकर झगड़ा करते हैं और बेतरतीबी से बस चलाते हैं।
तीन महीने पहले रिटायर हुईं उर्मिला
उर्मिला मिशन अस्पताल में ही कर्मचारी थीं। वह तीन महीने पहले रिटायर हुई थीं। उनके तीन बेटे संजीव, मुकेश और संजय इसी परिसर में बने आवास में रहते हैं। एक बेटी संतोष की शादी हो चुकी है। परिसर के लोग व अस्पताल के कर्मचारियों ने उर्मिला के निधन पर शोक जताया।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने कहा कि निजी संस्थान की बस ने महिला को कुचल दिया था जिसकी मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मिशन अस्पताल के प्रबंधक हर्सुल यादव ने कहा कि एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने को कहा है। कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
मिशन अस्पताल के प्रबंधक हर्सुल यादव ने कहा कि एक्सीडेंट में घायल महिला की मौत हो गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने को कहा है। कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।