{"_id":"5fe5ff888ebc3e41db1c0c51","slug":"woman-commits-suicide-after-killing-her-two-year-old-son-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो साल के बेटे को फंदे से लटकाकर खुद भी लटक गई महिला, सामने आई चौंकाने वाली वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो साल के बेटे को फंदे से लटकाकर खुद भी लटक गई महिला, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Fri, 25 Dec 2020 08:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Dec 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां पुलिस चौकी इलाके के भूलनपुर गांव में दो साल के पुत्र को फंदे से लटकाने के बाद महिला ने खुद भी छप्पर की बढ़ेर से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण फंदा लगने से दम घुटना सामने आया है। गांव भूलनपुर निवासी बसंती देवी ने बताया कि वह पति लेखराम, पुत्री और छोटे पुत्र के साथ दूसरे घर में रहती है, जबकि बड़ा बेटा महेश पत्नी संगीता देवी (25) और दो छोटे पुत्रों के साथ कुछ दूरी पर अलग छप्पर डालकर रहता है।
महेश एक माह पहले देहरादून मजदूरी करने गया था। गुरुवार को वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गई थी। पुत्रवधू संगीता देवी (25) दो वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ अपने घर पर थी। देर शाम जब परिवार के लोग घर वापस आए तो देखा कि संगीता और जितेंद्र का छप्पर की बढ़ेर में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था।
विज्ञापन
यह देख परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने घटना की सूचना मृतका के पति महेश को दी और उसके आने का इंतजार करने लगे। शुक्रवार सुबह किसी ने मां-बेटे के फंदा लगाकर जान देने की सूचना बेलरायां चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां राजकुमार, बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया, प्रधान के पति ध्रुव वर्मा और मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जिसमें फंदा लगने से दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। मृतका का पति व ससुराल के अन्य लोग आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे आर्थिक तंगी के कारण घरेलू कलह मान रही है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तिकुनियां
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रही है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है, रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-राजकुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली तिकुनियां