फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman accuses head constable of sexual harassment in Bareilly

Bareilly News: सिपाही ने चार साल तक किया यौन शोषण, हकीकत सामने आई तो महिला को लगा 'सदमा'

Fri, 03 Feb 2023 12:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

एक महिला ने हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सिपाही ने मंदिर में उससे शादी का नाटक किया। इसके बाद उसे पत्नी की तरह रखा। हकीकत पता चलने पर महिला ने रिश्ता तोड़ा तो अब वह धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
Woman accuses head constable of sexual harassment in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पर एक विधवा महिला ने चार साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि अब वह उसे धमका रहा है। महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायतें सुन रहीं सीओ प्रथम से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

विज्ञापन


संजयनगर क्षेत्र की महिला ने बताया कि हरदोई जिले का मूल निवासी हेड कांस्टेबल फतेहगंज पूर्वी थाने में तैनाती के दौरान उसके घर आता-जाता था। महिला के पति की मृत्यु 2017 में हो चुकी है। शादी का झांसा देकर उसने चार साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 

विज्ञापन

मंदिर में ले जाकर शादी का नाटक रचा 

महिला के दबाव बनाने पर हेड कांस्टेबल ने मंदिर में ले जाकर शादी का नाटक रचा। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई पता चलने पर महिला को गहरा सदमा लगा। क्योंकि पति की मौत के बाद उसने सिपाही पर भरोसा किया, लेकिन वह धोखबाज निकला। महिला ने सिपाही से रिश्ता खत्म कर लिया और दोनों में लिखित में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कुछ दिन पहले हेड कांस्टेबल रिवॉल्वर लेकर महिला के घर में घुस आया और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। वह अपने सफेदपोश साथी के जरिये धमकाकर उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है। महिला ने उसकी हरकतों से परेशान होकर पिछले महीने जहर भी खा लिया था। महिला की शिकायत पर सीओ प्रथम श्वेता यादव ने दीवान के खिलाफ जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed