{"_id":"6b032b0b52b4d1b67d0a63bc","slug":"witness-testimonies-did-not-align-two-murder-accused-acquitted-bareilly-news-c-4-bly1015-1012387-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गवाहों के बयानों ने नहीं खाया मेल, हत्या के दो आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गवाहों के बयानों ने नहीं खाया मेल, हत्या के दो आरोपी दोषमुक्त
Sun, 22 Nov 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बरेली। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-एक विजेंद्र त्रिपाठी ने हत्या के आरोपी बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिंदारी अशोक निवासी रानू उर्फ रनवीर और नरपत सिंह को दोषमुक्त करार दिया है। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 10 गवाह पेश किए। इनमें एक वादी और चार औपचारिक गवाह रहे। गवाहों के बयानों ने अदालत में मेल नहीं खाया। बयान संदिग्ध भी रहे। अदालत ने आला कत्ल की बरामदगी को भी संदिग्ध माना।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिंदारी अशोक निवासी नैन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई छत्रपाल 31 मई 2021 को सुबह छह बजे खेत पर गया था। छत्रपाल दोपहर को घर नहीं आए तो उनका लड़का राकेश खेत पर गया। वहां छत्रपाल नहीं मिले। देर रात तक उनका पता नहीं चला।
अगले दिन सुबह फिर गांव व परिवार के लोगों ने गन्ने के खेतों में तलाश की तो छत्रपाल का शव राम सिंह के खेत में मिला। गांव के रामसिंह, हरपाल ने बताया कि कल रानू और नरपत की छत्रपाल से मारपीट हो गई थी। रानू व नरपत ने उसके भाई छत्रपाल की हत्या कर लाश खेत में फेंक दी।
विज्ञापन
जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी। जिरह के दौरान सामने आया कि जो भी गवाह पेश किए गए उनमें कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। तीन गवाह तो घटना वाले दिन गांव में थे ही नहीं। पुलिस ने आला कत्ल के रूप में जो डंडा दाखिल किया उस पर खून के निशान भी नहीं मिले थे।
अदालत ने पाया कि मामले की विवेचना में भी लापरवाही की गई है। गवाहों ने कई तथ्यों को छिपाया भी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने रानू और नरपत को दोषमुक्त करार दिया है।