फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Without verification the tenant kept everyone robbed by giving intoxicants

बगैर सत्यापन किराएदार रखा नशा देकर सब लूट ले गया

Sat, 09 Oct 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Without verification the tenant kept everyone robbed by giving intoxicants
जिला अस्पताल में भर्ती विनोद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुभाषनगर में खन्ना बिल्डिंग के पीछे हुई घटना, जेवरात और कीमती सामान ले गए
विज्ञापन

करीब 18 घंटे बाद आया होश, मकान मालिक अस्पताल में भर्ती

बरेली। सुभाषनगर की खन्ना बिल्डिंग के पीछे रहने वाले विनोद अग्रवाल बगैर सत्यापन के ही किरायेदार रखने की चूक कर भारी गच्चा खा गए। खुद को बार का मैनेजर बताकर किराये पर रहने आया युवक पूरे परिवार को नशा देकर सारा सामान लूटकर फरार हो गया। गंभीर हालत की वजह से विनोद अग्रवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विनोद इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स के सेल्समेन हैं। उनके दामाद मनीष के मुताबिक कुछ दिन पहले दो लोग उनके ससुर के घर किराये पर कमरा लेने पहुंचे थे। उनमें से एक ने खुद को चौपुला के पास एक बार का मैनेजर बताया। विनोद अग्रवाल ने श्राद्ध की वजह से उनसे नवरात्र में बात करने को कह दिया। बृहस्पतिवार को वे लोग दोबारा उनके उनके पास पहुंचे। बातचीत के बाद कुछ रकम बतौर एडवांस देने के साथ कमरे में एक पंखा टांग दिया। बताया, वह फिलहाल दो-तीन कर्मचारियों के साथ यहां रहेगा। फिर अपना परिवार ले आएगा।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि शाम को आरोपी दोबारा घर पहुंचा। उसके साथ दो और लोग थे। वह दो नारियल पानी लेकर आया था। घर में उस समय विनोद, उनकी पत्नी सीता देवी और बेटा अभिषेक था। उसने नवरात्र के बहाने तीनों को नारियल पानी पिला दिया जिसके बाद वे सभी बेहोश हो गए। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे विनोद की पत्नी सीता की आंख खुली तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से नकदी और चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि जेवरात गायब थे। एलईडी टीवी, सेटटॉप बॉक्स लुटेरे ले गए। सीता ने फोन किया तो दामाद मनीष ने सुभाषनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विनोद को गंभीर हालत के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फिर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित परिवार की तरफ से सुभाषनगर थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीस साल के आसपास थी लुटेरों की

मनीष ने बताया कि तीनों लुटेरों की उम्र करीब तीस साल थी। वे स्थानीय भाषा में ही बात कर रहे थे और बातचीत से शरीफ व्यक्ति लग रहे थे, जिसकी वजह उनकी ससुराल वाले झांसे में आकर लूट के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed